Summary
आगरा के पूर्व एआरटीओ ललित कुमार को विजिलेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हाल ही में हुई छापेमारी में उनके घर से 1.62 करोड़ रुपये नकद, 34 करोड़ से अधिक के जेवरात और 15 कीमती संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए थे।